रोहतक। भालौठ गांव की तस्वीर जल्द बदलने की उम्मीद है। गांव को सीसीटीवी कैमरों और स्ट्रीट लाइटों से लैस कर सुरक्षित बनाया जाएगा। ढुमरे वाले जोहड़ से गंदा पानी निकालने पर 25 लाख रुपये खर्च होंगे। पुस्तकालय और ओपन जिम खोलने से युवाओं को मंच मिलेगा।
जेएलएन नहर गांव के जलघर में जलापूर्ति के लिए मुख्यालय में भेजे गए एस्टीमेट के बाद लोगों को राहत मिलेगी। भालौठ में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों व पंचायत ने बड़ा खाका तैयार किया है।
सरपंच कुलदीप हैप्पी ने बताया कि गांव की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। फिरनी पर जल्द ही 150-150 फीट की दूरी पर 90 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। मुख्य चौक और संवेदनशील जगहों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगेंगे। इससे रात के समय आवाजाही सुरक्षित होगी और चोरी की वारदात पर रोक लगेगी।
जलघर के पास गंदे पानी की निकासी के लिए मोटरें व ऑपरेटर का इंतजाम किया गया है। पीएचसी व इंडोर जिम में सोलर सिस्टम लगाया जा चुका है। युवाओं के लिए गांव में पुस्तकालय और ओपन जिम की व्यवस्था भी की जाएगी। पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें रखी जाएंगी।
सरपंच का कहना है कि शिक्षा और स्वास्थ्य पर फोकस कर गांव को आगे ले जाना है। उधर, जिला पार्षद प्रतिनिधि राजेश भालौठ बताया कि माजरा पाना स्थित हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 8.5 लाख की लागत से टिन-शेड लगाया जाएगा। ब्लॉक समिति मेंबर प्रीति फौगाट का कहना है कि ग्रामीणों से चर्चा कर विकास कार्य करवाए जाएंगे। काफी काम करवाए जा चुके हैं।
नए जोहड़ पर पशुपालकों के लिए 3.5 लाख से बनेगा छायादार टिन शेड
वार्ड-7 की पार्षद सीमा भालौठ बताती हैं कि गांव की समस्या ढुमरे वाले जोहड़ का गंदा पानी है। इससे बरसात में यह पानी ओवरफ्लो होकर गलियों में भर जाता है। समस्या के स्थायी समाधान के लिए 25 लाख की लागत से काम होगा। गंदा पानी निकालने के लिए पाइपलाइन और मोटर लगाई जाएगी। पाइपलाइन दबाई जा चुकी है जबकि मोटर लगाना व भवन बनाया जाना शेष है। नए जोहड़ पर पशुपालकों के लिए 3.5 लाख से टिन शेड लगाया जाएगा।
-
गांव के राजकीय कन्या विद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित कर 16 लैपटॉप की सुविधा दी गई है। 28 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगाया गया है। लड़कियों वाले और लड़कों वाले स्कूलों में 6-6 सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं जबकि गांव में भी जल्द लगाए जाएंगे। छह किलोमीटर में कच्चे रास्तों को पक्का करवाया चुका है। आगे भी खेतों के रास्तों को पक्का करवाया जाएगा। पशु अस्पताल व पंचायत घर की मरम्मत करवाई जा चुकी है।
- कुलदीप हैप्पी, सरपंच
-
वार्ड-7 के गांव भालौठ, पाकस्मा, कंसाला, कसरैंटी, मोरखेड़ी, समचाना व हसनगढ़ में 2.5 करोड़ की लागत से विकास कार्य पूरा पूर्ण होने की प्रक्रिया में हैं। काफी काम पूरे हो चुके हैं। भालौठ की हरिजन चौपाल में 40 लाख, शिव मंदिर में टिन शेड के लिए 15 लाख व अखाड़े में सात लाख रुपये से टिन शेड लगाए जा चुके हैं। महाराज पृथी नाथ की धर्मशाला में 13 लाख से दीवार व इंटरलॉक टाइलें लगाई जाएंगी।
- सीमा भालौठ, वार्ड-7 पार्षद
13-सीमा भालौठ, वार्ड- 7 पार्षद।- फोटो : Archive
13-सीमा भालौठ, वार्ड- 7 पार्षद।- फोटो : Archive
13-सीमा भालौठ, वार्ड- 7 पार्षद।- फोटो : Archive
13-सीमा भालौठ, वार्ड- 7 पार्षद।- फोटो : Archive