फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डांडिया की खनक और गरबा की धुन पर झूमा सुपवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। डांडिया की खनक, गरबा की थाप और चारों ओर उत्सव का उल्लास। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने रविवार को डीएलसी सुपवा के परिसर में नवरात्रि की रौनक बिखेर दी। मौका था दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स विद्यार्थियों की ओर से आयोजित डांडिया उत्सव का। विद्यार्थियों ने एकल और समूह में प्रस्तुतियां दी।
विज्ञापन

ढोल की थाप और गरबा की धुन उठी तो विद्यार्थी थिरकने लगे। कार्यक्रम में गुजराती लोक संस्कृति की झलक भी दिखाई दी। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. अमित आर्य, कुलसचिव डॉ. गुंजन मलिक मनोचा और विजुअल आर्ट्स के फैकल्टी कोऑर्डिनेटर विनय कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की आराधना की। कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें