फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के विद्यार्थियों ने जानी सिंधु घाटी सभ्यता की शहरी संरचना

विज्ञापन
3-राखीगढ़ी का शैक्षिक भ्रमण करने पहुंचे डीएलसीसुपवा के विद्यार्थी। स्रोत : सुपवा - फोटो : जिला अस्पताल में भर्ती घायल करन।
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मीचंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसीसुपवा) के योजना और वास्तुकला विभाग के छात्रों ने सिंधु घाटी सभ्यता की गवाह राखीगढ़ी का शैक्षिक भ्रमण किया।
विज्ञापन

छात्रों ने सिंधु घाटी सभ्यता का पैटर्न, शहरी संरचना, जल निकासी प्रणाली व निर्माण तकनीक समझी। यह भ्रमण विद्यार्थियों को कोर्स पूरा करने के बाद नए शहरों की प्लानिंग बेहतरीन ढंग से करने में मददगार साबित होगा। शैक्षिक भ्रमण भारतीय राष्ट्रीय कला और सांस्कृतिक धरोहर न्यास (इनटेक) के रोहतक चैप्टर की ओर से किया गया।
भ्रमण के दौरान 34 छात्रों के साथ चैप्टर संयोजक एवं डीन अकेडमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक, सह-संयोजक आर्किटेक्ट सुप्री माहेश्वरी, प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर के एफसी अजय बाहू जोशी, असिस्टेंट प्रोफेसर आनंद शामिल रहे।
विज्ञापन

राखीगढ़ी में साइट संग्रहालय का दौरा कर छात्र-छात्राओं ने हड़प्पा काल के जीवन और शिल्प कौशल को दर्शाने वाली कलाकृतियों, उपकरणों, मिट्टी के बर्तनों और सांस्कृतिक सामग्रियों के बारे में जानकारी हासिल की। एफसी अजय बाहू जोशी ने बताया कि भ्रमण ने अनुभवात्मक सीखने का मूल्यवान अवसर छात्रों को प्रदान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें