फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुपवा के विद्यार्थियों ने गांव की चौपाल को आर्ट गैलरी में बदला

Thu, 28 May 2026 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01-गांव रिठाल फौगाट की चौपाल में प्रदर्शित डीएलसी सुपवा के छात्रों की कला को देखने पहुंची महिला - फोटो : credit
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स के मास्टर इन विजुअल आर्ट्स अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने गांव रिठाल फोगाट की चौपाल को आर्ट गैलरी में बदल दिया। गिल्ड कलेक्टिव शीर्षक के तहत छह छात्रों हर्षुल शंकर, ज्योति, किरण सिंह, निखिल फोगाट, रश्मि और सोनी ने मिलकर यह प्रदर्शनी लगाई है।
तीन दिवसीय आर्ट गैलरी आम लोगों के लिए निशुल्क खुली है। इसमें ग्रामीणों को पहली बार अपने ही गांव में कला की विविध विधाओं से रूबरू होने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन

चौपाल बनी संवाद और सृजन का केंद्र

इस प्रदर्शनी में ड्राइंग, पेंटिंग, फोटोग्राफी, इंस्टालेशन, प्रिंट, वीडियो और स्कल्पचर जैसी विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन किया गया है। साथ ही आर्टिस्ट टॉक, इंटरेक्शन सेशन और फिल्म स्क्रीनिंग जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। पहले दिन अमन पूनिया निर्देशित फिल्म चूल्हा न्योंदा दिखाई गई। प्रो. विनय कुमार ने बताया कि चौपाल पारंपरिक रूप से संवाद और सामूहिकता का प्रतीक रही है। उसी विचार को केंद्र में रखकर इस प्रदर्शनी की थीम तय की गई। उन्होंने बताया कि आमतौर पर आर्ट एग्जीबिशन शहरों तक सीमित रहती हैं लेकिन यह पहल कला को गांव तक ले जाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विज्ञापन


वर्जन
यह पहल समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी को दर्शाती है। ग्रामीण परिवेश में कला का यह संगम न केवल स्थानीय लोगों को नई अनुभूति देता है बल्कि छात्रों के लिए भी व्यावहारिक सीख का माध्यम बनता है। - प्रो. अमित आर्य, कुलपति, सुपवा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें