लघु सचिवाल के बाहर नायब तहसीलदार को ज्ञापन देते सुपवा के फिल्म एंड टेलीवीजन के विद्यार्थी। विज्?
रोहतक। पीएलसी सुपवा के फिल्म एंड टीवी विभाग के विद्यार्थियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। सोमवार को विद्यार्थी सड़क पर प्रदर्शन करते लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उपायुक्त से मिलने आए विद्यार्थियों से मिलने आए नायब तहसीलदार को उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को गुलाब का फूल भेंट कर व मिठाई खिला कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी।
विद्यार्थियों ने कहा कि विवि प्रशासन अपने हठ पर अड़ा है। पाठ्यक्रम में सुधार, फैकल्टी की भर्ती, सुविधाओं की कमी दूर करने व विद्यार्थियों को विवि में बगैर किसी शर्त प्रवेश देने पर अधिकारी अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। अधिकारियों से कई बार बात होने के बावजूद सभी मांगों को नहीं माना जा रहा है। इसलिए अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने सोमवार को शहर की सड़कों पर प्रदर्शन किया। विवि से विद्यार्थी नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। विद्यार्थियों ने लघु सचिवालय के प्रवेश द्वार पर कक्षा लगाई। कविताएं पढ़ने के साथ राष्ट्रगान व गीत गाए। उपायुक्त से मिलने की गुहार लगा रहे विद्यार्थियों के पास नायब तहसीलदार पहुंचे और उनकी समस्या सुनी। यहां विद्यार्थियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन उन्हें सौंपा व न्याय की गुहार लगाई। इससे के बाद सभी वापस धरना स्थल पर लौट आए। यहां सभी ने शिक्षकों को गुलाब भेंट कर सम्मानित करने का फैसला लिया। इस पर सभी विवि परिसर में शिक्षकों से मिले। उन्हें गुलाब का फूल भेंट करने के साथ मिठाई खिला कर शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं दी। कुलपति के नहीं मिलने पर व उनके निवास पर पहुंचे। यहां भी उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। इसके बाद विद्यार्थी वापस लौट आए। उनका कहना है कि अपने हक के लिए संघर्ष जारी रहेगा।