फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जीजेयू के साहित्योत्सव में सुपवा बनी क्रिएटिव पार्टनर

Thu, 02 Apr 2026 01:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (जीजेयू) हिसार की ओर से आयोजित तीन दिवसीय साहित्योत्सव अक्षरम् में इस बार खास रंग देखने को मिलेगा। 3 अप्रैल से शुरू होने वाले कार्यक्रम के लिए दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय को रचनात्मक (क्रिएटिव) साझेदार बनाया गया है।
विज्ञापन

यह पहला अवसर है जब सुपवा को प्रदेश की किसी अन्य यूनिवर्सिटी के बड़े समारोह में महत्वपूर्ण भूमिका सौंपी गई है। इससे दोनों संस्थानों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। जीजेयू के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने सुपवा को क्रिएटिव पार्टनर बनाए जाने पर खुशी जताई। कहा कि सुपवा की कला और प्रदर्शन के क्षेत्र में विशेष विशेषज्ञता अक्षरम् को और अधिक सृजनात्मक व प्रभावशाली बनाएगी।
सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि सुपवा के गठन के बाद यह पहला मौका है जब किसी अन्य विश्वविद्यालय ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने बताया कि अक्षरम् की सफलता के लिए टीमों का गठन किया जा रहा है। छात्रों, फैकल्टी व स्टाफ का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल हिसार जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें