फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जाॅइंट एक्शन कमेटी के धरने को समर्थन दिया समर्थन

Sun, 18 Feb 2024 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा की जाॅइंट एक्शन कमेटी की ओर से संचालित क्रमिक अनशन रविवार को भी जारी रहा। धरने व अनशन के सातवें दिन दादरी जिला के पांच साथी शीश राम, होशियार सिंह, ओमप्रकाश फौगाट, धर्मपाल और ईश्वर सिंह छिल्लर क्रमिक अनशन पर बैठे। ज्वाइंट एक्शन कमेटी रिटायर्ड कर्मचारी हरियाणा के संयोजक कुलभूषण शर्मा, बाबूलाल यादव, वीरेंद्र शर्मा, मेहरसिंह नैन, देवराज नांदल, राजेंद्र फोगाट, भल्ले राम बूरा, प्रेम सैनी ने दादरी के अनशनकारी पेंशनर्स को फूलमाला पहनाकर कर क्रमिक अनशन पर बैठाया।
विज्ञापन


धरना स्थल पर क्लेरिकल यूनियन के साथियों ने आकर पेंशनर्स का के समर्थन किया। इसी के साथ क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन के जिला प्रधान संदीप दांगी और रोडवेज कर्मचारी यूनियन के डीपो प्रधान सुरेश नेहरा ने पेंशनर्स को संबोधित किया। जाॅइंट एक्शन कमेटी के संयोजक कुलभूषण शर्मा ने बताया कि रिटायर्ड कर्मियों की मांगों से अवगत कराया। इस मौके पर पेंशनर्स न भी क्लेरिकल वेलफेयर एसोसिएशन की मांगों का पूर्ण समर्थन दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवराज नांदल और मंच संचालन मेहर सिंह नैन ने किया। वक्ताओं की भूमिका रामचंद्र शर्मा, धनपति हुड्डा , छोटू राम, ईश्वर सैनी, सहदेव सिंह, अमरपाल खासा, निर्मल, मूर्ति महादेव प्रसाद, धर्मपाल, छत्र सिंह छिल्लर जयकिशन दलाल, मुश्ताक अली व अन्य ने निभाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें