18सीटीके32...खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विजेता एमडीयू पुरुष कबड्डी टीम । स्रोत: एम
रोहतक। गुवाहाटी, असम के इंदिरा गांधी कबड्डी इंडोर स्टेडियम में एमडीयू की पुरुष टीम ने रविवार को जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं राजस्थान को 41-34 से हराकर जीत हासिल की। एमडीयू के कप्तान संजीव और अंकित ने बेहतर प्रदर्शन करके मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई। एमडीयू का अगला मुकाबला मंगलोर यूनिवर्सिटी से शाम 5 बजे खेला जाएगा। एमडीयू के खेल निदेशक प्रो. आर पी गर्ग ने खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए टीम कोच विकास दलाल और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
18सीटीके32...खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विजेता एमडीयू पुरुष कबड्डी टीम । स्रोत: एम