फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बीएसबी नहर में आपूर्ति बंद, अब 16 दिन बाद जेएलएन नहर में आएगा पानी

विज्ञापन
9-बीएसबी नहर। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। बीएसबी (भालौठ सब ब्रांच) नहर में आठ दिन बाद शुक्रवार को जलापूर्ति बंद हो गई है। सिंचाई विभाग के अनुसार, अब 16 दिन बाद जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में पानी आएगा। हालांकि, जलघरों में नहरी बंदी के आठ दिन बाद तक स्टोरेज पानी की सप्लाई बिना किसी कटौती के सुचारु रहेगी।
विज्ञापन

शहर में पानी की पूर्ति जेएलएन और बीएसबी नहर से की जाती है। जेएलएन नहर में 16 दिन की सप्लाई की बाद 19 मार्च को पानी बंद हुआ था। 20 मार्च से 27 मार्च तक बीएसबी नहर में आठ दिन के लिए पानी की सप्लाई दी गई थी।
सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता अरुण मुंजाल ने बताया कि पश्चिमी यमुना नहर (डब्ल्यूजेसी) प्रणाली के रोटेशन कार्यक्रम के तहत पांच ग्रुपों में से जेएलएन से 10 अप्रैल को 16 दिन के लिए पानी की सप्लाई की जाएगी। 26 अप्रैल को माह के शेड्यूल के अनुसार आठ दिन के लिए पानी आएगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी अनिल रोहिला का कहना है कि शहरवासियों के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी है। बिना किसी रुकावट आठ दिन बाद तक पानी की सप्लाई की जाएगी। सिंचाई विभाग से करीब 300 क्यूसेक पानी स्टोर किया गया है। जरूरत पड़ने पर सिंचाई विभाग से पानी छोड़ने की मांग की जाएगी।
वहीं, अगले 8 दिन तक शहर को बिना किसी परेशानी के पानी उपलब्ध कराने का दावा रहता है लेकिन इसके बाद शहर में पेयजल संकट या पेयजल कटौती से जूझने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें