रोहतक। रोहतक लोकसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक डॉ. एन प्रभाकर रेड्डी और पुलिस पर्यवेक्षक घनश्याम बंसल ने रिटर्निंग अधिकारी अजय कुमार के साथ जिले की चारों विधानसभाओं के लिए बनाए गए स्ट्रॉंग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया। स्ट्रॉंग रूम की उचित निगरानी करने और सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने के साथ के बैरिकेडिंग करने के भी निर्देश दिए।
महम विधानसभा के लिए महारानी किशोरी जाट कन्या कॉलेज के बहुउद्देश्यीय हॉल, गढ़ी-सांपला-किलोई के लिए जाट कॉलेज ऑडिटोरियम हॉल, रोहतक विधानसभा के लिए जाट हीरोज मेमोरियल एंग्लो वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व कलानौर (अनुसूचित जाति) विधानसभा के लिए सीआर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के ब्लॉक-2 में स्ट्राॅग रूम स्थापित किए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों व वीवीपैट के प्रथम रेंडमाइजेशन के बाद विधानसभा अनुसार अलॉट की गई ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें यहां पर रखी गई हैं। इस मौके पर सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग अभिनव सिवाच, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार, रोहतक विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार, महम विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी दलबीर फोगाट, गढ़ी-सांपला-किलोई विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुभाष चंद्र जून, डीएसपी विवेक कुंडू, संदीप व राकेश, जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा, जिला परिषद के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी मनीष मलिक, तहसीलदार राजेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।