फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर-40 : विद्यार्थियों को जेईई-नीट की मिलेगी निशुल्क कोचिंग, क्रैश कोर्स आज से होगा शुरू

Sat, 04 Apr 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
01-रोहतक के हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सुपर-40 ओरिएंटेशन प्रोग्र - फोटो : नैन सिंह हत्याकांड : पत्नी कोमल ने प्रेमी से कराई थी बीएसएफ जवान की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। शिक्षा विभाग ने राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य को संवारने के लिए जिले में विशेष सुपर-40 पहल शुरू की है। योजना को लेकर शुक्रवार को हिसार रोड स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया जिसका क्रैश कोर्स शनिवार से प्रारंभ होगा।
राजकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने सुपर-40 योजना शुरू की है। इसमें जेईई-नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

पहले चरण में क्रैश कोर्स के तहत 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को ओरिएंटेशन प्रोग्राम से जानकारी दी गई है। ओरिएंटेशन प्रोग्राम में डॉ. विकास वशिष्ठ व कुलदीप सिंह पंघाल ने योजना के बारे में बताया।
उन्होंने बताया कि क्रैश कोर्स के बाद विद्यार्थियों का सुपर-40 में चयन होने पर दो साल के लिए जेईई, सीयूईटी व अन्य परीक्षाओं के संचालित होने तक निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. समीर मान ने बताया कि विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए सुपर 40 प्रोग्राम के तहत क्रैश कोर्स की कक्षाएं 4 अप्रैल से प्रारंभ हो रही हैं।
इसमें राजकीय विद्यालयों से पिछले साल उत्तीर्ण 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विषय विशेषज्ञों की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए एग्जाम टिप्स व निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

-
जिलास्तरीय सुपर-40 में बनेंगे तीन फेज
डॉ. समीर मान ने बताया कि जिलास्तरीय सुपर-40 में तीन फेज बनाएंगे हैं जिसके के पहले फेज में 12वीं के उत्तीर्ण विद्यार्थियों को क्रैश कोर्स व दूसरे फेज में 11-12वीं कक्षाओं में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों को क्रैश कोर्स करवाया जाएगा। इसके बाद तीसरे फेज में सुपर-40 बैच के लिए मुख्य परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसकी तिथि जल्द जारी की जाएगी। इस परीक्षा के माध्यम से 40 सबसे मेधावी छात्रों का चयन किया जाएगा। तब विद्यार्थियों को मुख्य विषयों की निशुल्क कोचिंग दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें