फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: नौकरी में असफलता बनी सुनीता की प्रेरणा, अब खुद का काम बन गया पहचान

Mon, 13 Oct 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25 रोहतक के ब्यूटी पार्लर में महिला का मेकअप व हेयर कटिंग करती सुनीता । स्रोत स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सरकारी नौकरी में सालों मेहनत करने के बाद भी जब सफलता नहीं मिली तो रोहतक की सुनीता ने दिशा ही बदल ली। उन्होंने तय किया कि दूसरों के सहारे नहीं बल्कि खुद के दम पर पहचान बनाएंगी। अब सुनीता खुद आत्मनिर्भर बन दूसरी महिलाओं को प्रशिक्षण रही हैं।
सुनीता ने ब्यूटी पार्लर के क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू किया और अब अपनी मेहनत से प्रति माह 30 से 40 हजार रुपये आमदनी कर रही हैं। अब तक 10 अन्य महिलाओं व युवतियों को प्रशिक्षण भी दे चुकी हैं जो ज्यादातर महिलाएं अपना ब्यूटी पार्लर चला रही हैं।
विज्ञापन

शहर के इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली सुनीता बताती हैं कि उन्होंने 12वीं तक ही पढ़ाई की है। 2006 में रोहतक के रमन कुमार से उनकी शादी हो गई। हरियाणा पुलिस में सिपाही व लिपिक पदों के लिए आवेदन किया और टेस्ट भी दिए लेकिन सरकारी नौकरी के लिए टेस्ट पास नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने स्वरोजगार करने की ठानी और ब्यूटी पार्लर क्षेत्र में करियर बनाना का फैसला लिया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनका पति ने भी सहयोग किया। सुनीता ने सरकार की ओर से कराया जाने वाला ब्यूटी पार्लर का निशुल्क प्रशिक्षण वर्ष 2018 में लिया। इसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र में स्वरोजगार शुरू किया। अब वे अपना भविष्य संवार रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें