रोहतक। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक अभियान के तहत जिला उपाध्यक्ष नवीन ढुल ने गांव भगवतीपुर में बूथ समितियों का गठन किया। बूथ समितियों के गठन का उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है। पार्टी कार्यकर्ताओं को विभिन्न संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
गांव भगवतीपुर के बूथ नंबर 121 पर नई नियुक्तियां की गईं। सुंदर को बूथ अध्यक्ष और सलेंद्र को बूथ पालक बनाया गया। नितिन बीएलए-2 और दीपक सचिव बने। कृष्ण अनुसूचित जाति मोर्चा प्रमुख नियुक्त हुए।
विज्ञापन
आशीष युवा मोर्चा प्रमुख और मीरा महिला मोर्चा प्रमुख बनीं। अजय मन की बात प्रमुख और विकास सोशल मीडिया प्रमुख बने। दीपक पुत्र ओमप्रकाश को आईटी प्रमुख की जिम्मेदारी मिली।
बूथ नंबर 120 पर सुमित पवांर बूथ अध्यक्ष बने। भूपेंद्र को बूथ पालक की जिम्मेदारी मिली। राहुल ढुल बीएलए-2 और संजय ढुल सचिव बने। भूपेंद्र ढुल किसान मोर्चा प्रमुख नियुक्त हुए। विनोद पवांर ओबीसी मोर्चा प्रमुख बने। प्रवीण ढुल युवा मोर्चा प्रमुख और सरोज ढुल महिला मोर्चा प्रमुख बनीं।
रोहित मन की बात प्रमुख और विनोद सोशल मीडिया प्रमुख बने। रविंद्र को आईटी प्रमुख नियुक्त किया गया। भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी पं. लोकेश शर्मा ने अभियान की जानकारी दी।