फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डेढ़ साल से संपर्क में था सुमित नांदल, वही फ्लैट में छोड़ गया था देसी पिस्तौल

Sun, 05 Mar 2023 02:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। सनसिटी हाइट्स के फ्लैट से अवैध हथियार रखने के मामले में गिरफ्तार हुई हरियाणा केसरी और राजस्थान पुलिस की सब इंस्पेक्टर नैना कैनवाल ने पुलिस की पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। सुमित नांदल करीब डेढ़ साल से उसके संपर्क में था। इतना ही नहीं वही फ्लैट में दोनों देसी पिस्तौल छोड़कर गया था। उसे यह नहीं पता था वह दिल्ली पुलिस का वांछित है।
विज्ञापन

पानीपत के सुताना निवासी सब इंस्पेक्टर नैना कैनवाल ने बताया कि फ्लैट के दरवाजे पर अचानक पुलिस को देखकर वह घबरा गई। इस कारण उसने पिस्तौल खिड़की से नीचे फेंक दी। अब रोहतक पुलिस ने भी गांव बोहर निवासी सुमित नांदल आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट गई है। इसके लिए सिटी थाना पुलिस ने अर्बन एस्टेट से ब्योरा मांगा है।



पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, 2021 में दिल्ली के मोहन गार्डन थाने में बोहर निवासी सुमित नांदल के खिलाफ अपहरण और उगाही का मामला दर्ज हुआ था। पुलिस उसकी तलाश में वीरवार को रोहतक पहुंची थी। पता चला कि सुमित नांदल लाढ़ोत रोड स्थित सनसिटी हाइट्स के एक फ्लैट में है। लेकिन, पुलिस की दबिश से कुछ समय पहले ही सुमित नांदल वहां से निकल गया था। दरवाजा खटखटाया तो एक लड़की ने गेट खोला, जिसके दोनों हाथों में पिस्तौल थी। उसने पुलिस को देखकर पिस्तौल खिड़की से नीचे फेंक दी, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के साथ तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन



कुश्ती में कई पदक जीत चुकी है नैना
पूछताछ में पता चला कि सब इंस्पेक्टर नैना कैनवाल सुताना पानीपत की रहने वाली है। वह राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में कई पदक जीत चुकी है। जून 2022 में राजस्थान पुलिस में सब इंपेक्टर भर्ती हुई थी। अब रोहतक में रहकर कुश्ती का अभ्यास कर रही थी।


आरोपी महिला पहलवान नैना को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेजा जा चुका है। अब पुलिस फरार आरोपी सुमित नांदल का रिकार्ड एकत्रित कर रही है। - राजू सिंधु, प्रभारी थाना सिटी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें