फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शराब ठेकेदार को सुमित उर्फ छोटा ने दी थी जबरन वसूली की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक/महम। भैणी सुरजन गांव में शराब ठेके के कारिंदे जींद के पांडु पिंडारा निवासी मनोज को गोली मारने के मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोप है कि मनीष के कहने पर सैमाण गांव निवासी सुमित उर्फ छोटा ने मंथली के लिए फोन किया था। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। महम पुलिस ने केस में सुमित उर्फ छोटा के खिलाफ भी जबरन वसूली के लिए धमकी देने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में सुखपुरा चौक के नजदीक राजीव कॉलोनी निवासी शराब ठेकेदार अंशुल ने शिकायत दी थी कि उसके सैमाण व भैणी चंद्रपाल में शराब ठेके हैं। इन ठेकों के कारोबार में भैणी सुरजन निवासी मनीष भी साझेदार था। पैसे के लेनदेन के चलते मनीष ने साझेदारी तोड़ ली है।
विज्ञापन

वह उनसे रंजिश रखता है। इसके चलते मनीष ने सुमित उर्फ छोटा से फोन करवाकर मंथली मांग रहा था। न देने पर जाने से मारने की धमकी दे रहा था। बुधवार को शराब ठेके पर कारिंदा पांडु पिंडारा निवासी मनोज था। मनीष व उसके भाई विकास व अन्य दो व्यक्ति ठेके पर आए। साथ ही कारिंदे पर गोली चला दी। एक गोली पेट व दूसरी बाजू में लगी। महम पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है सुमित उर्फ छोटा
आरोपी सुमित उर्फ छोटा सैमाण गांव का रहने वाला है। वह गैंगस्टर विकास उर्फ मटरी का चचेरा भाई है। पुलिस के मुताबिक 10 माह पहले हिसार जेल से जमानत पर बाहर आया था। छोटा के खिलाफ करीब 14 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन


आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। आरोपी सुमित उर्फ छोटा पहले से वांछित है। गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।-इंस्पेक्टर सुभाष, प्रभारी थाना महम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें