14 राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा व अन्
- फोटो : संवाद
रोहतक। राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में मंगलवार को यातायात नियमों और संकेतों पर आधारित एक पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया इसमें महाविद्यालय की 16 छात्राओं ने भाग लिया। साथ ही कॉलेज की छात्राओं ने एमडीयू में आयोजित रंग बाहर उत्सव में शानदार प्रदर्शन किया। सुमन ने वेजिटेबल कार्विंग में प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि हर्षिता ने पॉट पेंटिंग में तृतीय स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को यातायात नियमों और संकेतों के बारे में जागरूक करना और उन्हें सड़क सुरक्षा के महत्व को समझाना था। प्राचार्य डॉ. शमशेर हुड्डा ने छात्राओं को उनकी भागीदारी के लिए बधाई दी। वहीं प्राचार्य डॉ. शमशेर सिंह हुड्डा ने विद्यार्थियों को सर्टिफेकट देकर प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष रीतू हुड्डा, डॉ बसंत,पंकज शर्मा और मोनिका नारंग उपस्थित रहे। संवाद