माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। दिवाली के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ पुलिस की सख्ती जारी है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने सुखपुरा चौक के चार दुकानदारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही सामान भी जब्त कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, सूचना मिली कि सुखपुरा चौक पर कुछ दुकानदारों द्वारा सामान को दुकानों के बाहर सड़क पर रखा हुआ है। इससे जाम की स्थिति बन रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कपड़े व जूतों की दुकान का सामान जब्त कर लिया। साथ ही थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। उधर, दूसरी टीम ने जूते व कपड़े की दुकान की जांच की तो सड़क पर मेज रखी मिली। उनके ऊपर कंबल, माला, लड़ियां, सामान के डब्बे, बोर्ड व अन्य सामान रखा था। पुलिस ने सामान जब्त कर केस दर्ज कर लिया।