फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जिम्नास्टिक अकादमी के संचालक ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिम्नास्टिक अकादमी संचालक रामगोपाल कॉलोनी निवासी सुमित ने आत्महत्या कर ली। वह मानसिक तौर पर कई दिन से परेशान चल रहा था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। उधर, दो दिन पहले सेक्टर-1 में सुसाइड करने वाली घरेलू नौकरानी भी मानसिक तौर पर परेशान थी। उसका शव भी पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि रामगोपाल कॉलोनी में सुमित नाम के युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सामने शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बयान दर्ज कर डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए। परिजनों ने बताया कि सुमित जिम्नास्टिक की अकादमी चलाता था। उसके दो बच्चे हैं, लेकिन वह कई दिन से परेशान चल रहा था। बुधवार रात को अपने कमरे में सो गया, सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी प्रलाहद सिंह ने बताया कि सुमित की मौत को हादसा मानकर कार्रवाई की गई है।
-
तीन दिन में तीसरी आत्महत्या
शहर में तीन दिन में तीन लोग आत्महत्या कर चुके हैं। सेक्टर-1 में घरेलू नौकरानी झारखंड निवासी 18 साल की तारा दासी का शव फंदे से लटका मिला था। गुरुवार को परिजन रोहतक पहुंचे और बताया कि तारा देवी मानसिक तौर पर परेशान थी। इस कारण उसने जान दी है। वहीं, सुनारिया खुर्द गांव में एक ऑटो चालक का शव भी बुधवार सुबह फंदे से लटका मिला था। परिजनों ने अज्ञात युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें