रोहतक। महिला महाविद्यालय में चल रही राज्य स्तरीय टेबल टेनिस स्पर्धा में वीरवार को डबल्स व एकल मुकाबले हुए। राजकीय महिला महाविद्यालय में चल रही 56वीं हरियाणा राज्य एंड इंटर डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस चैंपियनशिप के चौथे दिन रोमांचक मैच हुए।
महिला डबल्स
कड़े मुकाबले में रोहतक की सुहाना सैनी व जिया जैन की जोड़ी ने फरीदाबाद की तृषा पॉल व सान्वी को 3-2 के अंतर से हराया।
लड़की और लड़कों की डबल्स
आयु वर्ग 15 - फाइनल मैच में फतेहाबाद की जोड़ी गार्गी दांगी व दिवा आहूजा ने फरीदाबाद की जोड़ी सान्वी व एंजेल को 3-1 के अंतर से हराया। लड़कों के फाइनल में फरीदाबाद की जोड़ी जय व वत्सल ने गुरुग्राम की जोड़ी सिद्धांत व ऋषिकेश को 3-0 के अंतर से हराया।
आयु वर्ग 19 - फाइनल में रोहतक की जोड़ी सुहाना सैनी व पूर्वा चहल को फतेहाबाद की जोड़ी पृथोकी व गार्गी दांगी की जोड़ी से 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। लड़कों के फाइनल में फरीदाबाद की जोड़ी ऋषभ व ऋषिकेश ने फरीदाबाद की जोड़ी सिद्धांत व अर्णव को 3-0 के अंतर से हराया।
11 साल से कम
इसके अलावा वीरवार को 11 साल से कम उम्र के बच्चों के एकल मैच हुए। लड़कियों के आयु वर्ग 11 के पहले सेमीफाइनल में भिवानी की प्रगन्या ने गुरुग्राम की आर्या चौकर को 3-0 के अंतर से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में गुरुग्राम की अवनी दुआ ने गुरुग्राम की अवनी जंघु को 3-0 से हराया। लड़कियों के फाइनल में भिवानी की प्रागण्य ने गुरुग्राम की अवनी दुआ को 3-1 से हराया।
लड़कों के पहले सेमीफाइनल में जींद के कृषिव ने हिसार के मौर्य को 3-0 से हराया। दूसरे सेमीफाइनल में गुरुग्राम के सानिध्य द्विवेदी ने कड़े मुकाबले में गुरुग्राम के ही आरव कटारिया को 3-2 से हराया। लड़कों के फाइनल में जींद की कृषि ने गुरुग्राम के सानिध्य द्विवेदी को 3-0 से हराया।
उपायुक्त ने विजेताओं को किया सम्मानित
वीरवार शाम को मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। यहां उपायुक्त यशपाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए फाइनल मैच का आनंद लिया व विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव खुराना, कोषाध्यक्ष विकास सैनी, कॉलेज प्राचार्य डॉ. सुमन, बसंत सिंह, भावना सैनी, नलिन सोमानी, वीरेंद्र राणा, गणेश आहूजा, नीरज सिंह मौजूद रहे।