कलानौर के वार्ड नंबर 9 निवासी बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी परिवार के साथ रिश्तेदारी में भिवानी गया हुआ था। पीछे से उसके मकान का ताला तोड़कर चोर जेवरात और नकदी चोरी कर लिए। कलानौर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जोगेंद्र सिंह ने पुलिस को दी जानकारी में बताया कि तीन जनवरी को वह परिवार के साथ रिश्तेदार के यहां चला गया। मकान को ताला लगा हुआ था। बुधवार सुबह समाचार पत्र वितरण करने वाले युवक ने कॉल करके कहा कि आपके मकान का ताला टूटा हुआ है। वह घर पहुंचा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर सोने के दो कडे़, मंगलसूत्र, सोने की एक चेन, चार अंगूठी, बाली, चांदी की चार जोड़ी पाजेब, सोने के चांद व सूरज सहित अन्य जेवरात व दो लाख 76 हजार की नकदी चुराकर ले गए। ब्यूरो