रोहतक। राजीव गांधी क्रिकेट मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब ने अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम को 5 विकेट से हराया। मैच में भूपेश जांगड़ा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
टॉस जीतकर कर अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 226 रन बनाए। इसमें दक्ष ने 6 चौकों की मदद से 71 रन, तनुष कुमार यादव ने 12 चौकों की मदद से 71 रन व जयंत शर्मा ने एक चौके की मदद से 21 रनों की पारी खेली।
सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए भूपेश जांगड़ा ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा प्रतीक राठी, अंश चौहान ने दो-दो विकेट व कृष्ण बेनीवाल ने एक विकेट प्राप्त किया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब की टीम ने यह लक्ष्य 36.4 ओवर में पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
सुगनी देवी क्रिकेट फाउंडेशन क्लब की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए दीपांशु मलिक ने तीन चौकों की मदद से 64 रन, भूपेश जांगड़ा ने 12 चौकों की मदद से 64 रन बनाए। इसके अलावा कृष्णा बेनीवाल ने 33 रन, शिवम शर्मा ने 22 रनों का योगदान दिया।
अगस्त्य क्रिकेट अकादमी रोहतक की ओर से गेंदबाजी करते हुए मिवान दलाल ने दो विकेट प्राप्त किया साथ ही दीक्षा, पूर्व ने एक-एक विकेट हासिल किया।