फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुगनि देवी क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट को 33 रन से हराया

Thu, 22 May 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। हनुमंत क्रिकेट मैदान में चौथी शांति ग्रुप एक दिवसीय सीरिज में सुगनि देवी क्रिकेट क्लब ने गोयल क्रिकेट क्लब को 33 रन से हराया। मैच में आदित्य मलिक को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। आदित्य ने दो छक्के व पांच चौके की मदद से 64 रनों की पारी खेली व गेंदबाजी में दो खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

मैच में गोयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर सुगनि देवी क्रिकेट क्लब को खेलने के लिए आमंत्रित किया। सुगनि देवी किक्रेट कल्ब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 6 विकेट खोकर 252 रन बनाए।
सुगनि देवी क्लब की ओर से आदित्य मलिक के अलावा राहुल राठी ने 40 रन, प्रियांशु सेन नाबाद ने 34 रन, शिखा ने 21 रन, कार्तिक ने 32 रन के अलावा अभिनव ने 30 रनों की पारी खेली। सुशांत सुमन ने 8 ओवर में 55 देकर दो विकेट लिए। एनएन, युगल, परि शर्मा एवं आर्यन ने एक-एक खिलाड़ी को आउट किया।
विज्ञापन

जवाब में गोयल क्रिकेट क्लब की टीम 38.3 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 219 रन पर आउट हो गई। गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से बल्लेबाजी करते हुए इशु ने 7 चौके की मदद से 63 रन, परि ने आठ चौकों की मदद से 47 रन, हर्ष ने 29 रन, हिमांक ने 21 रन व एनएन ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन

गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए आदित्य मलिक, शौर्या, अभिनव, युवल ने दो-दो विकेट हासिल किए। इसके अलावा कार्तिक ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें