फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सुगनि देवी क्रिकेट क्लब ने नवयुग स्टार्स को एक विकेट से हराया

Sat, 30 May 2026 09:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। कृष्णा के शानदार प्रदर्शन की बदौलत सुगनि देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की टीम को एक विकेट से हरा दिया। मैच में कृष्णा को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
सेक्टर 6 स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में खेले गए अभ्यास मैच में नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की पूरी टीम 26.3 ओवर में 149 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

नवयुग स्टार्स क्रिकेट क्लब रोहतक की तरफ से मोहित ने अर्धशतक लगाते हुए 81 रन की पारी खेली। निक्की ने 27 रनों का योगदान दिया। सुगनि देवी क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृष्णा ने 6 ओवर में 22 रन देकर चार खिलाड़ियों को पवेलियन की रहा दिखाई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सुगनी देवी क्रिकेट क्लब की टीम ने 27 ओवर में 9 विकेट खोकर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। सुगनी देवी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए कृष्णा ने 41 रनों की पारी खेली इसके अलावा दीपांशु ने 22 रन वह भूपेश ने 18 रन बनाए।
नवयुग स्टार्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए मोहित ने तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा रूपेश वह मीथि ने दो-दो विकेट प्राप्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें