24सीटीके04.... महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थीयों को स
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में मंगलवार को यूथ रेडक्रॉस सोसाइटी ने यूथ डे पर अवेयरनेस लेक्चर का आयोजन करवाया। इस अवसर पर सिविल अस्पताल से आई काउंसलर डॉ. कुसुम ने छात्राओं को नशे से दूर रहने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि हमें नशे से दूर रहकर समाज काे सुधारने का काम करना चाहिए। हमें ज्यादा से ज्यादा समय अपने माता-पिता के साथ बिताना चाहिए। उन्होंने साथ में छात्राओं को एचआईवी एड्स से बचने के उपाय की जानकारी दी। छात्राओं के मध्य पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर वाई आरसी काउंसलर डॉ. दीपिका, संतोष और डॉ. संगीता उपस्थित रहे। संवाद