24सीटीके02....तमिलनाडु के मदुरै में आयोजित खेलो इंडिया में विजेता हरियाणा गतका टीम के खिलाड़ी
रोहतक। तमिलनाडु के मदुरै शहर में खेलो इंडिया गतका प्रतियोगिता का आयोजन 21 से 23 जनवरी को करवाया गया। इसमें हरियाणा गतका टीम ने पहली बार 4 कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा। सचिव कृष्ण, सह सचिव राजपाल नांदल, कोषाध्यक्ष राजेश मधुर, गतका कोच विशाल लोहट व वीरेंद्र सिंह, जयपाल और प्रिंस हरियाणा टीम के शानदार प्रदर्शन पर हरियाणा ओलंपिक एसोसिएशन और हरियाणा गतका टीम कोच बाबा स्वर्ण सिंह, महिला टीम कोच वीरपाल व खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। संवाद