17सीटीके04...नागरिक अस्पताल जांच केंद्र। संवाद
रोहतक। जिले के नागरिक अस्पताल में शुगर जांच की मशीन खराब होने के कारण मरीजों को रुपये खर्च कर बाहर से जांच करानी पड़ रही है, लेकिन मशीन खराब होने के चार दिन बाद भी विभाग की ओर से समस्या का समाधान नहीं किया गया है।
नागरिक अस्पताल में रोज 300 से अधिक मरीज ओपीडी में इलाज के लिए आते हैं। इसमें 150 से अधिक मरीजों की डॉक्टर शुगर जांच लिखते हैं। मशीन खराब होने के कारण मरीजों को बाहर का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें आर्थिक क्षति के साथ परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंलवार को अस्पताल में आए रामेंद्र ने बताया कि वह दवा लेने आए थे। चिकित्सक ने शुगर जांच के लिए लिखा था। सोचा था कि यहीं पर जांच करा लूंगा, लेकिन पता चला कि चार दिन से जांच नहीं हो रही है।
शुगर जांच की मशीन में दिक्कत आने के कारण जांच नहीं की जा रही है। अस्पताल की ओर से मशीन सही करने के लिए लिख दिया गया है। जल्द ही मशीन सही कर दी जाएगी।
- रमेश चंद्र सिविल सर्जन, रोहतक।