फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कंस्ट्रक्शन कंपनी का 8 करोड़ का भुगतान न करने पर शुगर मिल का बैंक खाता अटैच

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कंस्ट्रक्शन कंपनी का ब्याज सहित 8 करोड़ रुपये का भुगतान न करने पर अदालत ने भाली-आनंदपुर शुगर मिल के खाते को अटैच कर दिया है। अब 2 अगस्त को मामले में अगली सुनवाई होगी। वहीं, मिल के एमडी मेजर गायत्री अहलावत का कहना है कि इस तरह के फैसले की सूचना नहीं है। अदालत के फैसले की कॉपी भी नहीं मिली है। ऐसे में कुछ भी कहना उचित नहीं है।
विज्ञापन

निजी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने भाली-आनंदपुर शुगर मिल में निर्माण किया था। कंपनी व मिल के बीच 3 सिविल केस चल रहे थे। 2 केस निपट चुके हैं। अब केस नंबर 158 चल रहा है। मिल की तरफ से कंपनी को 4 करोड़ 82 लाख रुपये का भुगतान करना था। इसका अवाॅर्ड 2018 में जीत चुके हैं। अब ब्याज के चलते राशि 8 करोड़ के करीब पहुंच चुकी है। भुगतान न होने पर 2020 में अदालत में याचिका दायर की। याचिका पर चार साल से सुनवाई चल रही थी। अब 31 मई को अदालत ने मिल का बैंक खाता अटैच कर दिया है। अगर राशि जारी नहीं की जाती तो दोबारा याचिका दायर की जाएगी।
विज्ञापन



मिल का बैंक खाता अटैच करने की सूचना नहीं मिली है। अदालत के फैसले की कॉपी भी नहीं आई है। अभी पता कर रहे हैं, जैसे ही सूचना मिलेगी, तत्काल बताएंगे।
मेजर गायत्री अहलावत, एमडी शुगर मिल भाली आनंदपुर, रोहतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें