फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने बेटे और प्रेमी संग ट्रेन से कटकर जान दी

Wed, 27 Nov 2013 11:06 PM IST
बहादुरगढ़/रोहतक/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहद नगर रेलवे स्टेशन बहादुरगढ़ के पास बुधवार सुबह एक महिला ने अपने डेढ़ वर्षीय बेटे और प्रेमी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।
विज्ञापन


रोहतक निवासी तीनों मृतक कई दिन से घर से लापता थे। मृतक युवक अशोक भी शादीशुदा था और उसके दो बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध थे। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

मूल रूप से चुलियाना गांव निवासी अशोक (32) पुत्र जगदीश अपनी पत्नी, एक बेटे, एक बेटी और भाई  के साथ रोहतक की रामगोपाल कालोनी में रह रहा था। वह टेलरिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि करीब दो साल पहले कालोनी में रहने वाली शादीशुदा महिला मोनिका (30) पत्नी सुनील से उसके अवैध संबंध बन गए।
विज्ञापन


चार दिन पूर्व अशोक अपने घर से अचानक लापता हो गया, जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी काफी जगह खोजबीन की मगर कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की शिकायत रोहतक में सेक्टर-3 स्थित पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई। वहीं, मोनिका भी 24 नवंबर को अपने डेढ़ वर्षीय बेटे नक्ष को लेकर घर से लापता हो गई। इस बारे में भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई। बुधवार सुबह लगभग छह बजे मोनिका ने रोहद नगर रेलवे स्टेशन के पास अपने बेटे नक्ष व प्रेमी अशोक के साथ रोहतक से दिल्ली की ओर आने वाली ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला ने अपने बेटे को गोद में उठाया हुआ था। परिजनों का कहना है कि उनके प्रेम प्रसंग के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित किया। इस हादसे के बाद रोहतक-दिल्ली रेल यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। करीब दो घंटे यातायात बाधित होने के बाद इस ट्रैक पर रेल यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन

 
जांच अधिकारी का कहना है कि यह बात सामने आई है कि दोनों के बीच पिछले काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, उनके परिजनों को इस बात की भनक लग गई, जिसके चलते दोनों ने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें