रोहतक राज्य कार्यालय में शिव दास घोष की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते एसयूसीआई कम्युनिस्ट के सदस
- फोटो : संवाद
रोहतक। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के संस्थापक महामंत्री शिव दास घोष की 49वीं बरसी पर पार्टी के राज्य कार्यालय पर लाल झंडा फहराया गया। एसयूसीआई के सदस्यों ने शिव दास घोष के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें सलामी दी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव राजेंद्र सिंह ने कार्यालय पर लाल झंडा फहराया।
राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिव दास घोष की मृत्यु वार्षिकी पर हर साल की तरह इस बार 10 अगस्त को प्रदेश स्तरीय स्मृति सभा सोनीपत की जाट धर्मशाला में की जाएगी। इसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय कमेटी के सदस्य बिहार से अरुण कुमार सिंह होंगे।
सभा की अध्यक्षता अनूप सिंह मातनहेल करेंगे। इस मौके पर पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सत्यवान, जयकरण मांडौठी व जिला कमेटी सदस्य नरेंद्र कुमार, रामनिवास जांगड़ा, सुरेश अहलावत, उमेश मौर्य व एआईडीएसओ के जितेंद्र आदि उपस्थित रहे।