फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: आठ लाख से कम आय वाले विद्यार्थियों को चिराग योजना में मिलेगा दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों के लिए अच्छी खबर है। अब आठ लाख रुपये से कम आय वाले परिवार के बच्चे चिराग योजना के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। इस योजना के तहत पहले एक लाख 80 हजार रुपये वार्षिक वाले परिजनोें के बच्चे ही प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकते थे। इच्छुक छात्र 30 मार्च तक अपने नजदीकी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन कर सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की सूची स्कूल द्वारा नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित की जाएगी और दाखिले की प्रक्रिया 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक पूरी की जाएगी। इसके बाद सीटें खाली होने पर प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों को 15 से 30 अप्रैल तक अवसर दिया जाएगा। दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का रिकॉर्ड विभागीय पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य होगा। छठी से 12वीं तक के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी इस योजना का लाभ ले सकते हैं जिन्हें प्रवेश लेने पर स्कूल फीस में छूट दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें