फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों को बताईं शेयर बाजार में निवेश की बारीकियां

Wed, 27 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के प्रबंधन अध्ययन विभाग की ओर से एडवाइजर्स स्किल्स डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से ऑनलाइन वित्तीय कल्याण संवर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को शेयर बाजार में निवेश की बारीकियां बताईं गईं।
विज्ञापन

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने विद्यार्थियों को शेयर बाजार में निवेश की बारीकियों की जानकारी दी। उन्होंने सेबी प्रमाणन प्राप्त करने की प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला। विद्यार्थियों को अपने पेशेवर कौशल और रोजगार संभावनाओं को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यशाला में व्यावहारिक वित्तीय ज्ञान से भावी प्रबंधकों को वित्तीय कल्याण एवं पेशेवर उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया।कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार के मार्गदर्शन में एवं प्रबंधन अध्ययन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता तंवर तथा डॉ. दिव्या के निर्देशन में हुआ।
विज्ञापन

निवेशक शिक्षा एवं जागरूकता एप्लिकेशन सारथी 2.0 का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान वित्तीय नियोजन, धोखाधड़ी से बचाव एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर बारीकियों से अवगत कराया गया। सत्र के अंत में सेबी के प्रशिक्षक अमूल खराड़ ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें