29सीटीके10 एमडीयू के विधि विभाग में कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के दौरान मौजूद अध्यापक व
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के सहयोग से आईबीएम स्किल बिल्ड प्रोग्राम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। महिमा ने मंच संचालन किया। रिसोर्स पर्सन रिया ने विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल बिल्ड प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी।
इस कार्यक्रम की कंवीनर विधि विभाग की डाॅ. अनुसूया यादव ने कार्यक्रम के प्रारंभ में स्वागत भाषण दिया और जीवन में कौशल की महत्ता से अवगत करवाया। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के ज्ञान के साथ-साथ अपने कौशल में भी अभिवृद्धि करने की बात कही। रिया ने बेहतर कॅरिअर निर्माण में कौशल की आवश्यकता को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को आईबीएम स्किल बिल्ड प्लेटफार्म पर उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रमाणपत्रों और अन्य संसाधनों के बारे में जानकारी दी और इस प्लेटफार्म का उपयोग करने के सही तरीके से अवगत करवाया।