फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वर्कशॉप में विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद के गुर बताए

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में 21 से 28 अक्तूबर तक आयोजित महिंद्रा प्राइड वर्कशॉप वीरवार को संपन्न हुई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के संचार, व्यक्तित्व विकास और रोजगारपरक दक्षताओं को बढ़ाना रहा। यह कार्यशाला फार्मास्यूटिकल साइंस और विजुअल आर्ट्स विभागों में आयोजित की गई। प्रशिक्षकों विनीत मेहता और रविंदर सिंह ने विद्यार्थियों को प्रभावी संवाद, कार्यस्थल के व्यवहार और पेशेवर तैयारी का प्रशिक्षण दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक कौशिक और डॉ. संजय ने विद्यार्थियों के अनुभवों पर प्रतिक्रिया ली। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को व्यावसायिक कौशल निखारने और रोजगार संबंधी चुनौतियों के लिए तैयार होने का अवसर मिला। कॅरिअर काउंसिलिंग और प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कौशल विकास को रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी पहल उद्योग जगत की अपेक्षाओं के अनुरूप विद्यार्थियों को तैयार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें