9 - कन्हेली रोड स्थित एमटीएफसी संगठन की तरफ से नशे के विरुद्ध सेमिनार में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभ
रोहतक। कन्हेली रोड स्थित एमटीएफसी संगठन की तरफ से नशे के खिलाफ सेमिनार हुआ। इसका शीर्षक मानवता अपनाएंगे, नशे को दूर भगाएंगे व स्वस्थ समाज बनाएंगे रहा। सेमिनार में एमटीएफसी संगठन की ओर से संचालित बीपी जैन स्किल डेवलपमेंट सेंटर, शीतल नगर, इंदिरा कॉलोनी, हिसार रोड, नेहरू कॉलोनी व रैनकपुरा के 700 बच्चों ने डिजिटल तौर पर भाग लिया।पीजीआईएमएस के गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण मल्होत्रा ने कहा कि नशा अच्छा इंसान बनने में सबसे बड़ा बाधक है। इस दौरान संगठन के प्रधान नरेश ढल मौजूद रहे। संवाद