24. नव युवा फाउंडेशन की ओर से गांव मायना के खेल मैदान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दी
रोहतक। मेरा युवा भारत में नव युवा फाउंडेशन की ओर से रविवार को गांव मायना में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़, लॉन्ग जंप व कबड्डी जैसी खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं जिनमें लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
लॉन्ग जंप में नवीन प्रथम, नकुल द्वितीय, आर्यन तृतीय रहे। 400 मीटर लड़कों की दौड़ में नवीन ने प्रथम, नमन ने द्वितीय और दीपक ने तृतीय स्थान हासिल किया।
लड़कियों की लॉन्ग जंप में विशाखा प्रथम, पुष्पा द्वितीय व आरती तृतीय स्थान पर रही। लड़कियों की 400 मीटर दौड़ में विशाखा प्रथम, दीपिका द्वितीय व आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कों की कबड्डी में प्रथम मोर खेरी, द्वितीय खेड़ी साध रही। लड़कियों की कबड्डी प्रतियोगिता में जिन्द्राण प्रथम और खेड़ी साध द्वितीय रही।
प्रतियोगिता का आयोजन जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता के निर्देशानुसार किया गया। मुख्य अतिथि दीपक निवास हुड्डा उपस्थित रहे। एडवोकेट परवीन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के पांच ब्लॉकों से चयनित विजेता प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जिला युवा अधिकारी हरप्रीत ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना था। कार्यक्रम में नव युवा फाउंडेशन की ओर से एंटी ड्रग पुलिस रोहतक की टीम को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया जिन्होंने युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया व स्वस्थ और सकारात्मक जीवन अपनाने का संदेश दिया।