फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू सिटी ऑफ ग्लास्गो काॅलेज स्कॉटलैंड के साथ करेगा शैक्षणिक कार्य

Fri, 28 Feb 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
27सीटीके12-एमडीयू में आयोजित बैठक में डगलस थॉमसन को सम्मानित करते प्रो. राजबीर सिंह व कुलसचिव ड
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में वीरवार को उच्चस्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने की। उन्होंने बताया कि भविष्य में सिटी ऑफ ग्लास्गो काॅलेज स्कॉटलैंड, यूनाइटेड किंगडम के साथ संयुक्त शैक्षणिक कार्यक्रम व कौशल विकास सहभागिता के लिए कार्य करेगा।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि एमडीयू व सिटी ऑफ ग्लास्गो काॅलेज के मध्य भविष्य में एमओयू किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों के कौशल विकास तथा कैपेसिटी बिल्डिंग का रास्ता प्रशस्त हो सके। उन्होंने कहा कि विशेष रूप से कुलीनरी स्टडीज, पब्लिक हेल्थ साइंसेज, साइकोलॉजी तथा मेंटल वेल बीइंग विषयों में संयुक्त कार्यक्रम एवं सहभागिता की बेहतरीन संभावनाएं हैं। उन्होंने ने कहा कि एमडीयू अपनी तरफ से भारतीय ज्ञान परंपरा, भारतीय संस्कृति तथा योग अध्ययन के पाठ्यक्रम ऑनलाइन माध्यम से सिटी ऑफ ग्लास्गो काॅलेज के विद्यार्थियों के लिए मुहैया करवाने के लिए तैयार है। सिटी ऑफ ग्लास्गो काॅलेज के ग्लोबल स्किल्स डेवलपमेंट मैनेजर डगलस थॉमसन ने कहा कि उनको एमडीयू विजिट करने पर हार्दिक खुशी है। एमडीयू भारत की उत्कृष्ट यूनिवर्सिटी है। इस यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू करना सिटी ऑफ ग्लास्गो काॅलेज के लिए गौरव की बात होगी। उन्होंने कहा कि उनका संस्थान करिकुलम डेवलपमेंट, कैपेसिटी बिल्डिंग और कंसल्टेंसी में योगदान देने के लिए तैयार है। आभार प्रदर्शन कुलसचिव डाॅ. कृष्णकांत ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें