फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वार्षिक खेलों में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

विज्ञापन
04सीटीके38-राजकीय महाविद्यालय में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं सम्मानित करते प्रा
विज्ञापन
सांपला। राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को सातवीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ परमभूषण आर्य ने किया।
विज्ञापन

खेल विभाग के अध्यक्ष डॉ. जयपाल की अगुवाई में खिलाड़ियों की टुकड़ी ने प्राचार्य को सलामी दी। डॉ. परमभूषण आर्य ने सभी खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया व जीवन में हर खेल को अपनाने के लिए सुझाव दिए। मुख्य अतिथि सर छोटू राम राजकीय महिला महाविद्यालय सांपला की प्राचार्य डॉ. संतोष हुड्डा रहीं। उन्होंने अपने वक्तव्य में सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी और निरंतर अभ्यास करते रहने की सलाह दी।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में हर्ष प्रथम, विश्वास द्वितीय व यश राठी तृतीय रहा। महिला वर्ग में 100 मीटर दौड़ में उषा प्रथम, सुनीता द्वितीय व काजल तृतीय रही। महिला वर्ग में 200 मीटर में उषा प्रथम, करुणा द्वितीय व सुनीता तृतीय रही। भाला फेंक प्रतियोगिता में तनु प्रथम, करुणा द्वितीय व सुनीता तृतीय रही। बेस्ट एथलीट बॉयज वर्ग में बीए तृतीय वर्ष के पारस को खिताब मिला और बेस्ट एथलीट गर्ल्स वर्ग में हिंदी प्रीवियस की उषा को खिताब मिला। मंच संचालन डॉ. दीपक लठवाल ने किया। खेल विभाग अध्यक्ष डॉ. जयपाल ने विशिष्ट अतिथि डॉ. मांगेराम, डॉ. भगत सिंह और विकास का धन्यवाद दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक और गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें