फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मार्केट कमेटी कार्यालय में गैरहाजिर मिले जिम्मेदार

Fri, 19 Jun 2026 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सांपला में मार्केट कमेटी कार्यालय में हाजिरी रजिस्टर चेक करते चेयरमैन उदयभान मलिक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। मार्केट कमेटी चेयरमैन उदयभान मलिक का कहना है कि कार्यालय में स्टाफ के कुछ लोग समय का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वह वीरवार सुबह कार्यालय का जायजा लेने पहुंचे थे। उनके साथ वाइस चेयरमैन बंसीलाल मक्कड़ भी थे।
चेयरमैन को दौर के दौरान दोपहर तक एक सफाई व दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय में नहीं मिला। उन्होंने एसडीएम अंकिता पंवार व आला अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि सभी कमरे में कुर्सियां खाली पड़ी हैं।
विज्ञापन

कमेटी सचिव सविता सैनी भी किसी काम से बाहर थीं। मार्केट कमेटी में 10 कर्मचारियों का स्टाफ है। कुछ डीसी रेट पर लगे हैं। कार्यालय का समय सुबह 10 बजे तक पहुंचने का है। दोपहर तक कर्मचारी गैरहाजिर थे। दोपहर को कार्यालय आए कर्मचारी विजय ने बताया कि वह एसडीएम कार्यालय में गए थे।
जब सचिव सविता सैनी से बात की तो उन्होंने बताया कि कार्यालय से गैरहाजिर कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। उधर, चेयरमैन उदयभान मलिक ने बताया कि दोपहर तक कोई भी जिम्मेदार अधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

हाजिरी रजिस्टर को चेयरमैन ने अपने कार्यालय में रख लिया। रजिस्टर के हिसाब से किसी की हाजिरी नहीं लगी है। उन्होंने कहा कि इस तरह की लापरवाही ठीक नहीं। सरकार को शिकायत भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें