03सीटीके50...माता दरवाजा चौक के पास स्थित जैन पब्लिक स्कूल में शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत: स्
रोहतक। सुनो नहरों की पुकार मिशन के सदस्य एवं रिटायर्ड कृषि अधिकारी डॉ. रवींद्र नांदल ने जैन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के पानी बचाने के 2070 के विजन से अवगत कराया। साथ ही जल बचाने का संदेश दिया। मिशन से जुड़े विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूल के विद्यार्थियों को प्रेरित किया। डॉ. जसमेर सिंह हुड्डा ने कहा कि नहरों, नदियों में कुछ भी सामान प्रवाहित न करें। इस मौके पर स्कूल के सभी अध्यापक और बच्चों ने शपथ के साथ ओर लोगों को भी जागरूक करने का विश्वास दिलाया। ब्यूरो