03महम01.... छात्रों व स्टाफ सदस्यों को सम्मानित करते सदस्य। स्रोत: स्कूल
महम। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल फरमाना में 12वीं कक्षा के परिणाम में 71 प्रतिशत की बढोतरी हुई है। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों व स्टाफ सदस्यों को एसएमसी सदस्यों की ओर से सम्मानित किया गया है। प्राचार्य डॉ. रामभगत शास्त्री ने बताया कि अबकी बार परिणाम बढ़कर 81.48 हो गया है। एसएमसी सदस्य डॉ राजेश आर्य कि प्राचार्य ने नकल रोकने के मकसद से परीक्षा में नकल महामूर्खता और देशद्रोह नामक पुस्तक लिखी थी। इसके लिए इन्हें मुख्यमंत्री व शिक्षा बोर्ड द्वारा सम्मानित भी किया गया। संवाद