फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली

Sat, 09 Aug 2025 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो: 19रेवाड़ी। बावल के राजकीय स्कूल में हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेते विद्यार्थी। स्रोत: - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बावल के विद्यार्थियों ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली निकाली। साथ ही रंगोली भी तैयार की। इस दौरान विद्यार्थियों ने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
विद्यार्थियों की ओर से हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बनने के लिए आमजन को जागरूक किया जा रहा है। विद्यालयों के विद्यार्थी हर घर तिरंगा के तहत जनचेतना रैली निकाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि राष्ट्रीय झंडा तिरंगा हमारी राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर तिरंगा मुहिम शुरु की। इससे लोगों में राष्ट्र के प्रति प्रेम, प्यार व समर्पण का भाव पैदा होगा। उन्होंने कहा कि जिला में 15 अगस्त तक यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जोड़ते हुए राष्ट्रीय एकता के प्रति प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें