रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की एनएसएस सेल की ओर से राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए चयन प्रक्रिया की गई। इसमें एमडीयू से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों के 181 स्वयंसेवकों ने भाग लिया।
एनएसएस प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डाॅ. सविता राठी ने एनएसएस वालंटियर्स को राष्ट्रीय एकता शिविर की गरिमा और महत्व से अवगत कराया। कहा, शिविर में वॉलंटियर्स को विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षिक और शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने का अवसर मिलेगा। यह शिविर वालंटियर्स को नेतृत्व कौशल, अनुशासन और टीम वर्क के गुण विकसित करने का अवसर प्रदान करेगा। इससे वे समाज के बेहतर नागरिक बन सकेंगे।
महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के 12 एनएसएस वालंटियर्स का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर के लिए हुआ। इस चयन प्रक्रिया का नेतृत्व एमडीयू एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. सविता राठी ने किया, जबकि चयन समिति में प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. दीपक लठवाल (राजकीय महाविद्यालय, सांपला), डॉ. नीलम देशवाल (हिंदू गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत), डॉ. कर्मबीर गुलिया (राजकीय महाविद्यालय, दुबलधन), और डॉ. अंजू (एमडीयू गणित विभाग) ने किया। एमडीयू एनएसएस सेल कर्मी संदीप दुहन, मोहित अहलावत, एनएसएस वॉलंटियर्स निशांत, आशीष, पूजा यादव, साक्षी, अंशु, कृष्णा ने आयोजन सहयोग दिया।