22सीटीके01..एमडीयू के गणित विभाग में रविवार को आयोजित फ्रेशर पार्टी में मौजूद विद्यार्थी व श
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एमएससी मैथमेटिक्स और मैथमेटिक्स विद कंप्यूटर साइंस के नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी की गई। यहां प्रियंका को मिस फ्रेशर व मनीष को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। सारिका मिस पर्सनेलिटी व विशेष मिस्टर पर्सनेलिटी चुने गए। भूमिका मिस चार्मिंग व हार्दिक ढुल मिस्टर चार्मिंग बने।
गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह ने विद्यार्थियों को योग करने व अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। प्रो. राजीव कुमार ने विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य के लिए कड़ी मेहनत का मंत्र दिया। डॉ. जगबीर सिंह व डॉ. एकता नरवाल ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। इस मौके पर डॉ. सविता राठी, डॉ. अंजू पंवार, डॉ. मीनाक्षी, डॉ पूनम रेढू, डॉ. मोनिका व डॉ. सोनिका प्राध्यापक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राची, तुषार, अंबिका, सुनीता, कृति ग्रेवाल व तनीषा ने मंच संचालन किया। विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह, प्रो राजीव कुमार, डॉ. जगबीर सिंह, डॉ. एकता नरवाल व डॉ. मोनिका ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया।