रोहतक। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय एवं अटल इनोवेशन मिशन की देखरेख में सोमवार को सभी राजकीय विद्यालयों में विकसित भारत बिल्डकॉन कार्यक्रम हुआ। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक ने इनोवेशन या अपने प्रोटोटाइप को 31 अक्तूबर तक पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए।
पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला शिक्षा अधिकारी मनजीत मलिक व डीपीसी बिजेंद्र हुड्डा ने दूसरे विद्यालयों में विद्यार्थियों की टीमों के नवाचार से तैयार प्रोटोटाइप मॉडल देखे। शिक्षकों-विद्यार्थियों की सराहना भी की।
शिक्षा अधिकारियों ने बताया कि बिल्डथॉन का मकसद विद्यार्थियों में नवाचार, आत्मनिर्भरता व समस्याओं के स्थानीय स्तर पर समाधान विकसित करने की भावना को बढ़ावा देना था। संवाद