फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र अपने वोट की ताकत समझें: डाॅ. सतीश पुनिया

विज्ञापन
44.... एमडीयू में आयोजित छात्र संवाद कार्यक्रम में मौजूद छात्र शिक्षक। स्रोत एमडीयू
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में सोमवार शाम को छात्र संवाद का आयोजन किया गया। यहां छात्रों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें अपने मतदान की ताकत को समझने व इसका सही इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री सनी नारा ने की।
विज्ञापन

हरियाणा के लोकसभा चुनाव प्रभारी डॉ. सतीश पुनिया ने कहा कि छात्र इस देश का भविष्य है। युवाओं को अपनी वोट की ताकत को समझकर अपना शत प्रतिशत मतदान राष्ट्रहित में करना चाहिए। देश के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी कहा करते थे कि भारत युवाओं का देश है। राष्ट्र का विकास युवाओं पर निर्भर करता है।
जिलाध्यक्ष दीपू नागपाल ने कहा कि सभी युवा अपने पांच-पांच साथियों को भी वोट के लिए जागरूक करें तो बड़ी संख्या में युवाओं का मतदान बढ़ सकेगा। प्रदेश मंत्री रमा बल्हारा ने कहा कि देश में ऐसी सरकार आई है कि साल-2014 के बाद से अब विदेशी विश्वविद्यालय भी भारत में आ गए हैं और बाहर जाकर पढ़ने वालों की संख्या में भी कमी आई है।
विज्ञापन

मौके पर प्रदेश मंत्री नारायण भड़ाना, प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप सजुमा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील कपूर, डॉक्टर सुमित्रा अहलावत, निशा, विलास, शीतल, पायल व रवि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें