फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन लाइब्रेरी आएं विद्यार्थी, लक्ष्य तय कर आगे बढ़ें : पंवार

Wed, 19 Nov 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
11...एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान छात्रा से बात करते कैबिनेट मंत्री कृष्ण - फोटो : Social Media
विज्ञापन
रोहतक। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने मंगलवार को एमडीयू के विवेकानंद पुस्तकालय का निरीक्षण किया। मंत्री ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रतिदिन लाइब्रेरी आना चाहिए व लक्ष्य तय करके जीवन में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मंत्री ने पुस्तकालय में आधुनिक सुविधाओं, डिजिटल संसाधनों, ई-लर्निंग सेवाओं और विद्यार्थियों के लिए विकसित किए गए अध्ययन वातावरण का अवलोकन किया। उन्होंने ई-लाइब्रेरी सेक्शन, ऑटोमेटेड बुक इश्यू सिस्टम और विद्यार्थियों के उपलब्ध सुविधाओं की प्रशंसा की। कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने कहा कि एमडीयू विद्यार्थियों और शोधार्थियों को विश्वस्तरीय शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि विवि पुस्तकालय सेवा को सुदृढ़ व तकनीकी रूप से उन्नत बनाने पर काम कर रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें