38...किशोरी कॉलेज में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करती प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब व अन्य। स्र
- फोटो : Social Media
रोहतक। इंटर कॉलेज बॉक्सिंग टूर्नामेंट में महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय की टीम ने रिकॉर्ड को कायम रखते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉक्टर रश्मि लोहचब ने बॉक्सिंग खिलाड़ियों का स्वागत कॉलेज में मंगलवार को किया। उन्होंने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी की टीम के लिए चुने जाने पर बधाई दी। टीम इंचार्ज डॉक्टर कुसुम लता ने बताया की इस टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने 5 गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल व एक ब्रॉन्ज मेडल के साथ खिताब अपने नाम किया। कुमारी निकिता, हिमांशी, मुस्कान, खुशी और नीलाक्षी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया। तमन्ना, काजल और नेहा ने सिल्वर मेडल और तनु ने कांस्य पदक जीता। संवाद