फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीखने की ललक और बदलाव के अनुरूप तैयार रहें विद्यार्थी : प्रो. राणा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग में सोमवार को कॅरिअर काउंसिलिंग व प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में एम्प्लॉयबिलिटी एनहांसमेंट स्किल्स विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला प्रारंभ हुई। कार्यशाला नंदी फाउंडेशन के माध्यम से महिंद्रा प्राइड क्लासरूम की ओर से आयोजित की गई।
विज्ञापन

डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा ने बतौर मुख्यातिथि कहा, जीवन पर्यंत विद्यार्थी बने रहना जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में दृढ़ता के साथ काम करने, सीखने की ललक बनाए रखने व बदलाव के अनुरूप तैयार रहने के लिए प्रेरित किया।
गणित विभाग के अध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह ने विशेषज्ञ वक्ता डाॅ. संदीप, डाॅ. विनीत व डाॅ. रविंद्र का परिचय विद्यार्थियों के साथ कराया। कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. दिव्या मल्हान ने कार्यशाला की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को समय के महत्व के बारे में बताया व कार्यशाला में मन लगाकर सीखने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

गणित विभाग के वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. जेएस सिक्का ने कॅरिअर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल और नंदी फाउंडेशन की सराहना की। प्राध्यापिका एवं कार्यशाला समन्वयक डाॅ. मीनाक्षी हुड्डा ने मंच संचालन किया। डॉ. पूनम रेढ़ू, डॉ. मोनिका सांगवान व डॉ. सोनिका ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। इस मौके पर डाॅॅ. सविता राठी, डॉ. अंजू पवार व डाॅ. एकता नरवाल सहित विभाग के शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। एमएससी अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई यह कार्यशाला 14 सितंबर को संपन्न होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें