16सीटीके29...हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के ओर से आयोजित कार्यक्रम के दोरान शैक्षणिक भ्
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के ओर से यूथ व इको कंपोनेंट के तहत कक्षा सातवीं व आठवीं के मेधावी विद्यार्थियों के लिए एडवेंचर एंड नेचर स्टडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिला परियोजना समन्वयक रेणु खत्री ने बताया कि यह कैंप 16 मार्च से 22 मार्च 2024 तक मनाली, हिमाचल प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।
इस कैंप में विद्यार्थी जंगल ट्रैकिंग, आइस ट्रैकिंग, रॉक क्लाइम्बिंग, रैपलिंग, जुमारिंग, बर्मा ब्रिज, पैरेलल रोप, फ्लाइंग फॉक्स, हिमालयन नेचर स्टडी, कैंप फायर, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि गतिविधियों का आनंद लेंगे। विद्यार्थियों को जगतसुख, हिडिम्बा मंदिर के मनाली शहर आदि दर्शनीय स्थल का भ्रमण करवाया जाएगा। जिला परियोजना समन्वयक रेणु खत्री ने जिले के 49 छात्र-छात्राएं व 4 अध्यापक को शनिवार को सुबह 09 बजे शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थी पंचकूला में एकत्रित होंगे और उसके बाद मनाली के विभिन्न पर्यटन स्थलों का भ्रमण करेंगे।