16सीटीके36...एमडीयू के एनएसएस कार्यालय में दौरा करते नई दिल्ली के उप कार्यक्रम सलाहकार सी सैमुअ
रोहतक। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के एनएसएस निदेशालय नई दिल्ली के उप कार्यक्रम सलाहकार सी. सैमुअल चेलैया ने शनिवार को एमडीयू के एनएसएस कार्यालय का दौरा किया। उनके साथ एनएसएस क्षेत्रीय निदेशालय से श्रवण राम और देशराज भी मौजूद रहे। एमडीयू एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक प्रो. तिलक राज ने इन अधिकारियों की टीम का औपचारिक स्वागत किया। उन्होंने अधिकारियों को यूटीडी और संबद्ध कॉलेजों की एनएसएस इकाइयों की ओर से संचालित सामान्य गतिविधियों और विशेष शिविर गतिविधियों की विस्तृत प्रगति की जानकारी दी। टीम ने विश्वविद्यालय परिसर का दौरा किया और परिसर की हरियाली व स्वच्छता को सराहा। ब्यूरो